पूर्व आईएमएफ प्रमुख दलाली मामले में देंगे गवाही

लंदन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पूर्व प्रमुख डोमिनिक स्ट्रॉस-कान्ह फ्रांस की एक अदालत में गवाही देंगे। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से मंगलवार को मिली।

उन पर लिले के एक होटल में वेश्यावृत्ति चलाने वाले गिरोह के लिए लड़कियां उपलब्ध कराने में मदद करने का आरोप है।

स्ट्रॉस-कान्ह तीन दिनों तक गवाही दे सकते हैं। दो फरवरी को यह मामला खुलने के बाद से वह सुनवाई में नहीं पहुंचे हैं।

सोमवार को एक पूर्व वेश्या ने अदालत से कहा था कि एक सेक्स पार्टी में खास तौर से उनके साथ रहने के लिए उसका चयन किया गया था।

मामले में 13 और लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें एक वकील, एक होटल प्रबंधक, एक पूर्व पुलिस आयुक्त और एक वेश्यालय मालिक जिसे ‘डोडो द पिंप’ कहा जाता है, शामिल हैं।

स्ट्रॉस-कान्ह आरोपों में घिरने से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति पद के लिए चुनावी उम्मीदवार होने की संभावना भी रखते थे।

उन्होंने स्वीकार किया है कि वे एक गंदी पार्टी में भी शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि उसमें शामिल हुई महिलाएं वेश्याएं थीं।

सेक्स आरोप का उन पर यह नया मामला है। 2011 में न्यूयार्क के एक होटल की एक महिलाकर्मी ने उन पर आरोप लगाया था कि होटल में उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी।

इस मामले में सुलह हो जाने के बाद यह मामला रद्द हो गया है।

उन पर चल रहे दो अन्य मामले भी रद्द हो चुके हैं, जिनमें उन पर दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप था।

ताजा मामले में आरोप साबित होने पर उन्हें 10 साल के कारावास की सजा हो सकती है।

फ्रांस में वेश्या का उपयोग अवैध नहीं है, लेकिन वेश्या की आपूर्ति करना या उसमें मदद करना अवैध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493