पूर्व ओलम्पिक विजेता किपरोप ने लगाए रिश्वत के आरोप

नैरोबी (केन्या), 4 मई (आईएएनएस)। पूर्व ओलम्पिक विजेता अस्बेल किपरोप ने कहा कि उन्होंने अपने डोप टेस्ट के संबंध में एक अधिकारी को अनजाने में रिश्वत दी थी। हालांकि उस अधिकारी ने इस बात से साफ इनकार किया है।

नैरोबी (केन्या), 4 मई (आईएएनएस)। पूर्व ओलम्पिक विजेता अस्बेल किपरोप ने कहा कि उन्होंने अपने डोप टेस्ट के संबंध में एक अधिकारी को अनजाने में रिश्वत दी थी। हालांकि उस अधिकारी ने इस बात से साफ इनकार किया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन बार के विजेता ने कहा कि उसका सैम्पल इसलिए सकारात्मक निकला क्योंकि उन्होंने कम पैसे दिए।

एथलेटिक्स अखंडता ईकाई (एआईयू) ने इस बात की पुष्टि की थी कि नवंबर-2017 में हुए परक्षीण में किपरोप का सैम्पल सकारात्मक पाया गया था।

किपरोप के दावे को एआईयू ने साफ तौर से नकारा है और कहा है कि उनके सैम्पल से छेड़छाड़ नहीं की गई।

डोपिंग संबंधी मामलों की जांच करने वाली स्वतंत्र समिति ने हालांकि कहा है कि वह इस बात से बेहद निराश हैं कि किपरोप को परीक्षण से पहले जानकारी दी गई। अदालत इस बात की जांच करेगी कि इसका कोई असर इस मामले पर होगा या नहीं।

किपरोप ने डोपिंग की बात को नकारा है और कहा है कि परीक्षण करने वाले ने उनसे अनिश्चित रकम मांगी थी जिसे उन्होंने इलेक्ट्रोनिक माध्मय से उस शख्स के पास भेजा था।

किपरोप ने कहा, “उस समय मुझे नहीं लगा था कि यह पैसा रिश्वत का होगा। मैंने यह सोचकर पैसा दिया था कि शायद उन्हें किसी कारण जरूरत होगी।”

किपरोप के वकील द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, “उन्हें रात में फोन किया गया और कहा गया कि उनके द्वारा किए गए डोपिंग नियमों के उल्लंघन की जांच होगी। परीक्षणकर्ता ने एक अनिश्चित रकम मांगी। उनसे गलती स्वीकार करने को कहा गया ताकि वह आईएएएफ के डोपिंग रोधी अभियान के एम्बेसडर बनाए जा सकें।”

किपरोप ने कहा, “मैंने उस समय नहीं सोचा था कि पैसे की इस मांग का सैम्पल से कुछ लेना देना है। अब मुझे साफ लगता है कि वह पैसा रिश्वत के तौर पर मांगा गया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493