पूर्व क्लब सेविला से भिड़ंत को तैयार वालेंसिया के मिडफील्डर कोनडोगबिया

सेविले, 9 मार्च (आईएएनएस)। वालेंसिया क्लब के मिडफील्डर ज्योफ्री कोनडोगबिया ने कहा कि वह स्पेनिश लीग में अपने पूर्व क्लब सेविला के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में अपनी भावनाओं को प्रदर्शन के बीच नहीं आने देंगे।

वालेंसिया का सामना सेविला से लीग में शनिवार को होगा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, कोनडोगबिया 2012 में 19 साल की उम्र में सेविला में शामिल हुए थे और क्लब के साथ स्पेनिश लीग में उनका सीजन शानदार रहा था।

पिछले ग्रीष्मकालीन सत्र में कोनडोगबिया क्लब वालेंसिया से जुड़े। फ्रांस के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कि उनके लिए एक प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी के रूप में एस्तादियो सांचेज पिजुआन स्टेडियम में वापसी करना काफी खास होगा और उनकी टीम के लिए यह परीक्षण बेहद मुश्किल होगा।

कोनडोगबिया ने कहा, “यह आसान नहीं होगा। मैं अपनी भावनाओं को एक ओर रखूंगा और अपने वर्तमान क्लब की जीत में मदद के लिए हर प्रयास करूंगा। मेरे लिए यह काफी खास होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493