न्यूयॉर्क, 1 जून (आईएएनएस)। अभिनेता शॉन पेन और उनकी पूर्व पत्नी एवं अभिनेत्री रॉबिन राइट को एकसाथ देखा गया।
वेबसाइट टीएमजेड डॉट कॉम के मुताबिक, दोनों का 2010 में तलाक हो गया था। इन्हें मंगलवार सुबह जेएफके हवाईअड्डे से एक साथ बाहर आते और एक ही एसयूवी में जाते देखा गया।
हालांकि, इस मुलाकात को रोमांटिक नहीं माना जा रहा है।
दोनों का एक 23 वर्षीय बेटा हॉपर भी है।
dharmpath.com dharmpath