पूर्व मंत्री संतोष मोहन देव का निधन

सिलचर/नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष मोहन सिंह देव का बुधवार को असम के एक अस्पताल में निधन में हो गया। वह 83 साल के थे।

सिलचर/नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष मोहन सिंह देव का बुधवार को असम के एक अस्पताल में निधन में हो गया। वह 83 साल के थे।

देव की बेटी व लोकसभा सांसद सुष्मिता देव ने ट्वीट कर कहा , “इस पल के लिए मुझे कुछ भी तैयार नहीं कर सकता था। मैंने उन्हें सुबह 6.06 बजे आज (बुधवार) खो दिया। उनके लिए दुआएं करने और उन्हें प्यार देने के लिए आप सबका धन्यवाद। “

सात बार कांग्रेस सांसद रहे देव कांग्रेस सरकार में विभिन्न पदों पर नियुक्त हुए थे। वह मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील सरकार-1 (सप्रंग) में भारी उद्योग मंत्री नियुक्त हुए थे। वह 1986-1988 में संचार राज्य मंत्री और 1988-1989 में गृह राज्य मंत्री भी बने।

1991 में पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार में उन्हें इस्पात मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देव के निधन पर संवेदना जताते हुए कहा, “संतोष मोहन देव के निधन से दुखी हूं। वह अनुभवी नेता थे, जिन्होंने लोगों के कल्याण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया।”

उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना संतोष मोहन देव के परिवार और समर्थकों के साथ है।”

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी देव के निधन पर शोक जताया।

सोनिया ने अपने बयान में कहा, “अपने पांच दशक के राजनीतिक करियर में देव ने कांग्रेस पार्टी और सरकार में केंद्रीय मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण राजीनीतिक कार्यभार संभाले थे।”

उन्होंने यह भी कहा कि उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने देव के परिवार और समर्थकों खासकर कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव के साथ संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493