पूर्व मिस अमेरिका प्रतिभागी की दुर्घटना में मौत

न्यू जर्सी, 23 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व मिस अमेरिका प्रतिभागी कारा मैक्कोलम की एक सप्ताह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में मत्यु हो गई।

पिछले सप्ताह सोमवार को 24 वर्षीय कारा की कार न्यू जर्सी के राजमार्ग पर पेड़ से टकाराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई थीं। इस घटना के पीछे सड़क पर जमी बर्फ बताई जा रही है, साथ ही दुर्घटना के वक्त उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रपट ने कारा के दोस्तों और परिवार द्वारा फेसबुक पर साझा किए गए बयान के अनुसार लिखा कि सोमवार को कारा की मृत्यु हो गई।

कारा के परिवार ने फेसबुक पर लिखा, “कारा ने मरने से पहले अंगदान का एक स्वार्थहीन निर्णय लिया। इस क्षण में भी उसने जिंदगियों को बचाया है। “

कारा को बचाने के लिए उसके मस्तिष्क का दो बार ऑपरेशन किया गया, लेकिन उसकी हालत लगातार खराब होती गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493