भोपाल– आज पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के शासकीय बंगले पर चुनावी सरगर्मी देखी गयी।
वहां उपस्थित लोगों ने बताया की यह गौर के चुनाव क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की चुनावी बैठक है,क्योंकि चुनाव की घोषणा हो चुकी है अतः गौर जी ने कार्यकर्ताओं की बैठक चुनावी रणनीति तैयार करने हेतु बुलाई है।
कार्यकर्ता अपने-अपने साधनों से वहां उपस्थित हुए थे,उत्साहित कार्यकर्ता बाबूलाल गौर को पुनः विधायक बनाने के संकल्प की बात कर रहे थे।
वहां आये कुछ कार्यकर्ता यह कह रहे थे कि वे अपने नेता जी से मिलने आये हैं उन्हें उम्मीद है की शायद यदि अगली दफे ये जीत गए तो कुछ सुनेंगे क्योंकि इस बार इनसे कोई कार्य करवाना ही मुश्किल था।
dharmpath.com dharmpath