वाशिंगटन, 25 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के एक पूर्व वित्त मंत्री हैंक पॉल्सन ने राष्ट्रपति पद की संभावित डेमोकेट्रिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है। इस तरह उनका नाम भी रिपब्लिकन पार्टी के उन प्रमुख बड़े लोगों में शामिल हो गया है, जो हिलेरी का समर्थन कर रहे हैं।
हैंक पॉल्सन ने शुक्रवार को हिलेरी को अपने समर्थन की घोषणा की। पॉल्सन वर्ष 2008 के आर्थिक संकट के दौरान अमेरिका के वित्त मंत्री थे। उनका समर्थन ऐसे समय में मिला है, जब डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
पॉल्सन एक विवादित व्यक्ति रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। उन्होंने भविष्यवाणी की कि अन्य कंजरवेटिव भी हिलेरी के साथ जाएंगे।
पूर्व वित्त मंत्री ने वाशिंगटन पोस्ट में लिखा है, “मैं हिलेरी क्लिंटन को वोट दूंगा। इस उम्मीद के साथ कि वह अमेरिकावासियों को एकजुट कर सकती हैं। इसके लिए यह जरूरी है कि हमारी अर्थव्यवस्था को, हमारे पर्यावरण को और दुनिया में हमारी स्थिति मजबूत की जाए।”
मैं अपने रिपब्लिकन दोस्तों से कहना चाहूंगा-मैं जानता हूं मैं अकेला नहीं हूं।
पॉल्सन गोल्डमैन सैक्स के कभी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थे। उन्होंने ट्रंप के व्यापारिक रिकार्ड, भेदभाव करने और जनवादी शब्दाडंबर की आलोचना की है।
हिलेरी की वाल स्ट्रीट से निकट संबंध रखने की वजह से आलोचना होती रही है, लेकिन पॉल्सन के स्तर के बहुत सारे रिपब्लिकन नेताओं ने औपचारिक तौर पर हिलेरी का समर्थन नहीं किया है।
पॉल्सन लिखते हैं, मैं मदद नहीं कर सकता, लेकिन सोचता हूं कि क्या होता यदि ट्रंप की तरह भेदभाव करने वाला कोई व्यक्ति वर्ष 2008 के वित्तीय संकट के दौरान राष्ट्रपति रहा होता। एक ऐसे समय में जब नेतृत्व, समझौता और सावधानीपूर्वक विश्लेषण अत्यंत महत्वपूर्ण था।
फॉरेन पॉलिसी की रपट में कहा गया है कि इससे एक दिन पहले रिपब्लिकन राष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड से लेकर क्लिंटन तक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे ब्रेंट स्कोक्रोफ्ट और रिपब्लिकन पार्टी के रॉबर्ट कागान का नाम हिलेरी के लिए धन जुटाने वालों में आया था।
पिछले हफ्ते रिचर्ड आर्मिटेज जो बुश एवं पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के कार्यकाल में विदेश एवं रक्षा विभाग में काम कर चुके हैं, उन्होंने हिलेरी के लिए मतदान करने की घोषणा की है।
dharmpath.com dharmpath