पेटा के वीडियो में प्रियंका की कुत्तों संग अच्छे बर्ताव की गुजारिश

लॉस एंजेलिस, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सितारों टॉम हार्डी और केसी एफ्लेक के साथ पशु अधिकार संगठन पेटा के नए वीडियो के लिए आवाज दी है।

इस वीडियो में दर्शकों को कुत्तों के साथ पारिवारिक सदस्य जैसा बर्ताव करने और उन्हें ठंड के मौसम में घर के बाहर जंजीर में बांधकर भूखा और अकेला नहीं छोड़ने की गुजारिश की गई है।

वीडियो में अमेरिकी टीवी होस्ट बिल मेहर, अभिनेता एडी फाल्को, रैपर डी.आर.ए.एम., लैटिन अभिनेत्री केट डेल कैस्टिलो ने भी आवाज दी है। पेटा के इस वीडियो में वास्तविक जीवन में उपेक्षित जानवरों को दर्शाया गया है, जिन्हें पेटा (अमेरिका) के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा है।

वीडियो की शुरुआत बर्फबारी के बीच जंजीर में बंधे एक कुत्ते को दिखाने से होती है, जिसमें हार्डी पूछते हैं, “जब आप मुझे पहली बार लेकर आए थे तो क्या आप जानते थे कि आप मुझे जंजीरों में बांधने और खुले में छोड़ने जा रहे हैं? यहां तक कि ठंड और बर्फबारी के दौरान भी।”

फिर एक उम्रदराज कुत्ते का फुटेज दिखाई देता है।

टीवी शो ‘क्वांटिको’ से अमेरिका में मशहूर हुईं प्रियंका ने कहा, “क्या आप जानते थे कि वृद्ध होने और दर्द महसूस होने पर मैं सहज महससू नहीं कर सका, यह बात कोई मायने नहीं रखती कि मैंने कितनी कोशिश की .. आप मुझे दर्द में अकेले तकलीफ सहने देंगे?”

वीडियो में नजर आ रहे कुत्तों को वर्जिनिया राज्य के नोरफॉल्क में पशु अधिकार संगठन के अमेरिकी मुख्यालय के पास फिल्माया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493