पेटीएम ने एआई क्लाउड लांच किया

बेंगलुरू, 21 अगस्त (आईएएनएस)। चीन की प्रौद्योगिकी दिग्गज अलीबाबा की साझेदारी में डिजिटल भुगतान दिग्गज पेटीएम ने मंगलवार को भारतीय बाजार में डेवलपरों, स्टार्ट-अप्स और उद्यमों के लिए एआई क्लाउड कंप्यूटिग सेवा को लांच किया है।

पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस लि. ने एक बयान में कहा कि यह प्लेटफार्म उन संस्थाओं के लिए व्यापार केंद्रित एप्स का सूइट पेश कर रही है, जिन्हें क्लाउड कंप्यूटिंग के लिए उच्च-गुणवत्ता का समाधान, अपने वर्कफ्लो को स्वचालित करने के लिए रेडी-टू-यूज सेवाओं, भुगतान का आसान समेकन, मैसेजिंग और ग्राहक जुड़ाव को बिना हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर के प्रबंधन के आसान बनाने की जरूरत है।

कंपनी ने कहा कि पेटीएम एआई क्लाउड की सारी प्रकियाएं और ग्राहकों के डेटा को भारत में स्थित सर्वरों में ही स्टोर किया जाएगा।

पेटीएम के उपाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्र ने कहा, “हमने हमेशा ग्राहक डेटा गोपनीयता और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित किया है। हमारे ग्राहकों के डेटा को संसाधित और भारत में स्थानीय रूप से संग्रहीत किया जाता है, जिसमें किसी तीसरे पक्ष या निवेशकों तक पहुंच नहीं होती है।”

अलीबाबा की पेटीएम में सबसे अधिक हिस्सेदारी है, जिसमें भारत में गैर-बैकिंग वित्तीय सेवा (एनबीएफसी) लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर संभावित खतरे को उठाया गया था।

राज्यसभा में नामित सदस्य नरेंद्र जाधव द्वारा यह मुद्दा उठाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493