पेटीएम ने 100 सदस्यों वाला व्यापारी हेल्पडेस्क बनाया

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। मोबाइल भुगतान तथा ई-कॉमर्स कंपनी पेटीएम ने देशभर में व्यापारियों को शिक्षित करने के लिए 100 सदस्यों वाले व्यापारी हेल्पडेस्क की घोषणा की है।

इस कार्यक्रम के तहत यह हेल्पडेस्क अपने प्रयोक्ताओं को यह समझाएगी कि कुछ स्थितियों में पैसे भेजने में देर अक्सर बैंकिंग सिस्टम के कारण होती है, जो ज्यादा वर्क लोड के कारण भारी दबाव से गुजर रहे होते हैं या उनकी ओर से डाउनटाइम या नेटवर्क की गड़बड़ी के कारण प्रतिक्रिया नहीं दे पाते हैं।

पेटीएम के उपाध्यक्ष सुधांशु गुप्ता ने कहा, “हमारी पहली प्राथमिकता अपने उन साझेदारों को शिक्षित करना है, जो पेटीएम का प्रयोग कर भुगतान स्वीकार करते हैं।”

कंपनी ने एक टोल-फ्री नंबर 1800 1800 1234 भी लॉन्च किया है, जो गैर-स्मार्टफोन और गैर-इंटरनेट प्रयोक्ताओं को पेटीएम का प्रयोग कर पैसों का भुगतान करने या प्राप्त करने में मदद करता है।

पेटीएम एप सभी के लिए डिजिटल भुगतानों को एक्सेसिबल बनाने के लिए हिंदी सहित 10 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493