पेट्रोब्रास के पूर्व वैश्विक प्रमुख को 12 साल की सजा

ब्रासीलिया, 2 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील की स्कैंडल में डूबी तेल कंपनी पेट्रोब्रास के पूर्व वैश्विक प्रमुख को भ्रष्टाचार और काले धन को सफेद करने के जुर्म में 12 साल कारावास की सजा दी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कंपनी के वैश्विक कारोबार के पूर्व निदेशक जॉर्ज जेलाडा को सोमवार को सजा सुनाई गई। यह सजा उन्हें वैंटेज ड्रिलिंग कॉरपोरेशन को सॉनिक अध्ययन करने का ठेका देने के एवज में उससे 3.1 करोड़ डॉलर रिश्वत लेने के जुर्म में सुनाई गई।

जेलाडा 2008 से 2012 तक कंपनी के वैश्विक कारोबार के प्रमुख थे। इस पद पर उनसे पहले रहे नेस्टर सर्वरो भी कंपनी के दर्जनों अन्य पूर्व अधिकारी के साथ जेल में पहले से बंद हैं।

जेलाडा पर 1.1 करोड़ यूरो (1.2 करोड़ डॉलर) मूल्य के काले धन को सफेद करने का जुर्म भी साबित हुआ है और विदेशों में मौजूद उनके कई खातों से तीन करोड़ डॉलर राशि जब्त भी की गई है।

पेट्रोब्रास की इस धांधली को ब्राजील की अब तक की सबसे बड़ी धांधली मानी जा रही है। इस मामले में 22 अरब डॉलर के ठेके को लेकर कई प्रमुख नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493