पेट्रोल 70 पैसे तो डीजल 50 पैसे महंगा

Petrol635231-07-2013-03-08-17Nनई दिल्ली। आम आदमी पर फिर महंगाई की मार पड़ी है। तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल के दाम में 70 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। इनमें स्थानीय बिक्री कर और वैट शामिल नहीं है। बढ़ी हुई कीमतें मध्य रात्रि से लागू हो गई।

पिछले 15 दिन में दूसरी बार पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। 14 जुलाई को ही पेट्रोल के दाम में 1.55 रूपए की बढ़ोतरी की गई थी। जयपुर में टैक्स शामिल करने के बाद पेट्रोल के दाम में 88 पैसे और डीजल के दाम में 59 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जयपुर में एक लीटर पेट्रोल 74.78 रूपए और डीजल 53.83 रूपए में मिलेगा।

वहीं दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 71.28 रूपए में,कोलकाता में 78.64 रूपए में,मुंबई में 78.61 रूपए में और चेन्नई में 74.49 रूपए में मिलेगा। वहीं डीजल दिल्ली में 51.40 रूपए,कोलकाता में 55.74 रूपए में,मुंबई में 58.23 और चेन्नई में 54.76 रूपए में मिलेगा।

दाम में बढ़ोतरी की वजह डॉलर के मुकाबले रूपए का कमजोर होना है। तेल कंपनियों का कहना है कि रूपए के गिरते स्तर के कारण कच्चा तेल आयात करना महंगा पड़ रहा है। इससे उन्हें घाटा हो रहा है। घाटे की भरपाई के लिए पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में इजाफा किया गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493