पेट हॉवर्ड ने भी कहा क्रिकेट आस्ट्रेलिया को अलविदा

मेलबर्न, 8 नवंबर (आईएएनएस)। जेम्स सदरलैंड, डेविड पीवर और मार्क टेलर के बाद अब पेट हॉवर्ड ने भी क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) को अलविदा कह दिया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सीए के हाई परफॉर्मेस प्रबंधक हॉवर्ड चौथे अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने पद को छोड़ा है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान आस्ट्रेलिया टीम बॉल टेम्परिंग के कारण विवादों से घिर गई थी। इसके बाद कोच जेम्स सदरलैंड और चेयरमैन डेविड पीवर ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

हाल ही में मार्क टेलर ने सीए बोर्ड निदेशक पद से इस्तीफा दिया और अब हॉवर्ड ने भी अपना पद छोड़ दिया है।

सीए के साथ करार के तहत हॉवर्ड को 2019 तक हाई परफॉर्मेस प्रबंधक के पद पर बने रहना था, लेकिन आस्ट्रेलिया क्रिकेट की समीक्षा के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493