पेड़ भी रात में सोते हैं : शोध

लंदन, 18 मई (आईएएनएस)। रात में पौधों को न छेड़ना उनके लिए मुनासिब होगा, क्योंकि दिन भर सूरज की रोशनी में तपने के बाद पौधे रात में सो जाते हैं। एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। शोधकर्ताओं ने शोध के दौरान दिन व रात में पौधों के आकार में परिवर्तन की बात भी कही है।

अधिकांश जीवित प्राणी दिन व रात के चक्र के हिसाब से खुद में अनुकूलन लाते हैं। पौधे इसके अपवाद नहीं हैं। फूल सुबह में खिलते हैं, जबकि कुछ पौधों की पत्तियां रात में बंद हो जाती हैं। जब शोधकर्ता पौधों में दिन व रात के चक्र का अध्ययन कर रहे थे, तब हर कोई इस बात से अंजान था कि पौधे सोते हैं या नहीं।

इस बात का पता लगाने के लिए ऑस्ट्रिया, फिनलैंड व हंगरी के शोधकर्ताओं के एक दल ने लेजर स्कैनर के इस्तेमाल से एक पूर्ण विकसित पेड़ में गति का अध्ययन किया।

फिनलैंड के जियोस्पेशियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के एतू पुत्तोनेन ने कहा, “हमारे शोध परिणाम में यह बात सामने आई कि रात के वक्त पूरा पेड़ मुरझा जाता है, जिसे पत्तियों व शाखाओं की स्थिति में आए बदलाव से देखा जा सकता है।”

पुत्तोनेन ने कहा, “बदलाव बहुत ज्यादा नहीं होता। लगभग पांच मीटर की ऊंचाई वाले एक पेड़ के लिए यह लगभग 10 सेंटीमीटर होता है।”

शोध पर मौसम व स्थान के प्रभाव को खारिज करने के लिए प्रयोग को दो विभिन्न पेड़ों पर दो बार किया गया।

पहले पेड़ का अध्ययन फिनलैंड में जबकि दूसरे पेड़ का अध्ययन ऑस्ट्रिया में किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493