पेत्रा क्वितोवा की टेनिस जगत में वापसी की तारीख तय नहीं

प्रोस्तेजोव (चेक गणराज्य), 21 मार्च (आईएएनएस)। पिछले साल दिसम्बर में चाकू से हुए हमले में घायल हुईं चेक गणराज्य की स्टार खिलाड़ी पेत्रा क्वितोवा ने अपना प्रशिक्षण शुरू कर दिया है, लेकिन टेनिस कोर्ट पर उनकी वापसी कब तक हो पाएगी? इसके लिए कोई समय तय नहीं है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल अपने घर में घुसे हथियारबंद चोर के हमले में चोटिल होने वाली दो बार की विम्बलडन विजेता क्विोताव को बाएं हाथ की सर्जरी से गुजरना पड़ा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

चिकित्सकों ने कहा था कि क्वितोवा अगले छह माह तक टेनिस नहीं खेल पाएंगी, लेकिन उनके प्रवक्ता कारेल तेजकल ने एएफपी को दिए एक बयान में कहा, “योजना के अनुसार, क्वितोवा अपनी चोट से उबर रही हैं। हालांकि, उनकी वापसी के लिए निश्चित तारीख तय नहीं है।”

तेजकल ने कहा कि क्वितोवा का मनोवैज्ञानिक रूप से हुआ सुधार ‘बहुत उत्साहजनक’ है और वह कैनरी द्वीपसमूह में फिटनेस प्रशिक्षण ले रही हैं।

उन्होंने कहा, “रोजाना के कार्यो के लिए क्वितोवा अपने हाथ का इस्तेमाल बिना किसी परेशानी के कर रही हैं। निश्चित तौर पर उनका हाथ अभी कमजोर है, लेकिन एक नजर में आपको नहीं पता चलेगा कि वह चोटिल हैं। उनकी वापसी की तारीख अभी तय नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493