एंटवर्प (बेल्जियम), 18 जून (आईएएनएस)। हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल में हिस्सा लेने बेल्जियन पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया ने गुरुवार को कहा कि टीम इस समय पेनाल्टी कार्नर पर ज्यादा मेहनत कर रही है ताकि टूर्नामेंट में उसे ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़े।
एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल 20 जून से शुरू हो रहा है और पांच जुलाई तक चलेगा।
सविता ने कहा, “किसी भी मैच में पेनाल्टी कार्नर बेहद महत्वपूर्ण लम्हा होता है। इस दौरान पूरा दबाव गोलकीपर पर रहता है क्योंकि उसकी चपलता मैच हरा या जीता सकती है। नए मुख्य कोच मैथियास अरेन्स के साथ हम पेनाल्टी कार्नर पर विशेष मेहनत कर रहे हैं।”
सविता ने साथ ही कहा कि टीम में हाल में काफी सुधार आया है और उन्हें उम्मीद है कि 10 देशों की इस टूर्नामेंट में टीम अच्छी शुरुआत करने में कामयाब होगी।
भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट में अपना अभियान 20 जून के मेजबान बेल्जियम के खिलाफ मैच से करेगी।
dharmpath.com dharmpath