पेन की पत्नी की नजर में ‘बेस्ट बेबीसीटर’ हैं पंत

सिडनी, 1 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान टिम पेन की पत्नी बोनी ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को ‘बेस्ट बेबीसीटर’ बताया है।

सिडनी मॉर्निग हेराल्ड के मुताबिक, भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें मंगलवार दोपहर को किरीबिली हाउस में एकत्रित हुए जिस दौरान पेन की पत्नी बोनी और पंत एक तस्वीर में नजर आ रहे हैं। बोनी ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है, – ‘बेस्ट बेबीसीटर’.. ऋषभ पंत।

तस्वीर में दिख रहा है कि पेन के एक बच्चे को पंत अपने गोद में लिए हुए हैं तो दूसरा बच्चा पेन की पत्नी बोनी के गोद में हैं। तस्वीर में पंत और बोनी दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि मेलबर्न टेस्ट के दौरान पेन और पंत के बीच काफी कमेंट्स सुनने को मिले थे। पेन ने पंत से कहा था कि जब वह अपनी पत्नी को फिल्म दिखाने ले जाएं तो क्या वह उनके बच्चे के लिए बेबी सिटर का काम करेंगे।

पेन ने यह भी कहा था कि भारतीय वनडे टीम में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो गई है। ऐसे में धोनी के आने पर पंत टीम से बाहर हो जाएंगे और वह बेबी सिटर की भूमिका निभा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493