पेपाल ने अनुपम पाहुजा को प्रबंध निदेशक बनाया

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म पेपाल ने बुधवार को कहा कि उसने अनुपम पाहुजा को अपना प्रबंध निदेशक और भारतीय कारोबार को प्रबंधक नियुक्त किया है।

पाहुजा पहले कंपनी के एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रौद्योगिकी प्रमुख थे।

पेपाल के एशिया प्रशांत क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहन महादेवन ने कहा, “भारत पेपाल की विकास रणनीति का प्रमुख हिस्सा बना हुआ है। इस बाजार के प्रमुख के रूप में पाहुजा की नियुक्ति के साथ हम अपने ग्राहकों को सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव के लिए विश्व स्तरीय नेटवर्क, अनुभव अैर जोखिम प्रबंधन प्लेटफार्म उपलब्ध कराते रहेंगे।”

पाहुजा पेपाल के भारतीय कारोबार के सभी मामलों के प्रमुख होंगे और देश में कंपनी के संचालन को और मजबूत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493