रियो डी जेनेरियो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह से पहले पेरिस 2024 ओलंपिक और पैरालम्पिक खेलों की दावेदारी समिति ने शानदार और आकर्षक खेलों के आयोजन का वादा किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, समिति ने अपने बयान में कहा कि पेरिस 2024 समाज के दिल में खेल की जगह बनाएगा, जिसका लक्ष्य फ्रांस की राजधानी तथा दुनिया भर में रोजमर्रा के जीवन में ‘ओलम्पिजम’ को शामिल करना होगा।
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा, “ओलम्पिजम’ का महत्व है उत्कृष्टता, दोस्ती और सम्मान है और ये सार्वभौमिक सिद्धांत हैं, जो फ्रांस के मूल्यों के साथ जुड़े हुए हैं।”
ओलांद ने कहा, “हमारी दावेदारी ओलम्पिक खेलों की एक सशक्त और मजबूत आयोजन की महत्वकांक्षा को दर्शाती है। ये हमारी छवि की ताकत का प्रदर्शन करेगी और विश्व को यह भी साबित करेगी कि ‘ओलम्पिजम’ की भावना किसी भी चीज से बढ़कर है।”
पेरिस 2024 ओलम्पिक खेलों के सह-चेयरमैन टोनी एस्टानगुएट ने कहा कि ओलम्पिक खेलों के लिए शहर एक अद्वितीय तैयारी का प्रस्ताव रखता है।
पेरिस के मेयर ने कहा कि यह विश्व के प्रतिष्ठित शहरों में से एक है और वे चाहते हैं कि खेलों के लिए वे बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करें और 2024 में ओलम्पिक खेलों का सबसे शानदार जश्न मनाया जाए।
dharmpath.com dharmpath