पेरिस के विज्ञान संग्रहालय में आग

पेरिस, 20 अगस्त (आईएएनएस)। यूरोप के सबसे बड़े विज्ञान संग्रहालयों में से एक फ्रांस के सिटे देस साइंसेज में गुरुवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग को बुझाने के लिए 100 से अधिक अग्निशमन कर्मियों की सेवा लेनी पड़ी।

स्थानीय समाचार पोर्टल के मुताबिक आग गुरुवार तड़के लगी। इसे बुझाने में अग्निशमन विभाग के 30 वाहन और 120 अग्निशमन कर्मियों को लगाया गया। आग पर सुबह 7.30 बजे काबू पाया जा सका।

आग 10,000 स्क्वायर मीटर के एक नए क्यूब में लगी। इसे 15 अक्टूबर को खोला जाना था।

संग्रहालय के एक अधिकारी ने कहा, “हम नहीं जानते कि आग से कितना नुकसान हुआ है। लेकिन इतना जानते हैं कि हमारी सबसे नई प्रदर्शनी को नुकसान हुआ है।”

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है।

सिटे देस साइंसेज पूर्वोत्तर पेरिस में स्थित है। इसमें चार विशाल घनाकार भवन हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493