पेरिस क्लब के पूर्व साथी खिलाड़ियों से मिले बेकहम

पेरिस, 24 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम ने पेरिस सेंट जर्मेन क्लब के प्रशिक्षण केंद्र में अपने पूर्व साथी खिलाड़ियों से मुलाकात की।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फ्रांस के क्लब के लिए बेकहम ने 2013 साल की पहली छमाही में मैच खेले थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर क्लब के दौरे की जानकारी दी।

इस दौरे के दौरान बेकहम ने अपने पूर्व साथी खिलाड़ियों थियागो सिल्वा, मैक्सवेल, मार्को वेराती और ब्लेस मातुइदी से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान बेकहम को 32 नम्बर की जर्सी दी गई, जिस पर उनका नाम लिखा था।

फुटबाल जगत से संन्यास के बाद बेकहम कई प्रकार के सामाजित कार्यो में शामिल रहे हैं और वर्तमान में मियामी में एक फुटबाल क्लब खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493