पेरिस जलवायु समझौते से पीछे हट सकते हैं ट्रंप

वाशिंगटन, 31 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेरिस जलवायु समझौते से पीछे हट सकते हैं। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

पिछले सप्ताह इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति ने समझौते के प्रति अपने देश की प्रतिबद्धता को दोहराने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका लौटने के बाद वह इसपर फैसला करेंगे।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बारे में फैसला पृथ्वी पर मौजूद अन्य सभी देशों के साथ एक अहम विदेश नीति का बिखराव होगा तथा जलवायु परिवर्तन पर ओबामा प्रशासन के प्रयासों को बड़ा धक्का पहुंचेगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा तथा अन्य देशों के एक मेजबान ने साल 2015 में जलवायु परिवर्तन समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसका मकसद वैश्विक स्तर पर कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना है।

ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट किया, “पेरिस समझौते पर मैं अपने फैसले की घोषणा अगले कुछ दिनों में करने वाला हूं। मेक अमेरिका ग्रेट अगेन!”

ट्रंप की योजना से वाकिफ वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि जबतक ट्रंप अपना फैसला सार्वजनिक नहीं करते, कदम बदल सकता है।

व्हाइट हाउस को इस महीने की शुरुआत में ही समझौते पर फैसला लेना था, लेकिन पिछले सप्ताह सिसली में जी7 की बैठक को लेकर फैसले में विलंब किया गया।

शिखर सम्मेलन में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने संवाददाताओं से कहा कि जलवायु वार्ता विवादित है और जी7 देशों-फ्रांस, जापान, कनाडा, ब्रिटेन तथा इटली- के अन्य नेताओं ने ट्रंप से 2015 के समझौते का अनुपालन करने की अपील की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493