पेरिस जैक्सन फुटबॉलर चेस्टर के प्यार में पागल

लॉस एंजेलिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस फुटबॉलर चेस्टर कास्टेलाव के प्यार में पागल है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, पेरिस (17) ने हाल में चेस्टर (18) को डेट करने की पुष्टि की। वह इससे पहले कभी इतनी खुश नहीं हुईं। पेरिस, माइकल जैक्सन एवं उनकी पूर्व पत्नी डेबी रोवे की बेटी हैं।

एक सूत्र ने ‘ओके!’ पत्रिका को बताया, वह चेस्टर के प्यार में पागल हैं। यह बहुत ही प्यारी बात है। वह कभी इतनी खुश नहीं हुईं।”

कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास करने के बाद वर्ष 2013 में पेरिस का काफी लंबा इलाज चला, लेकिन अब उनकी जिंदगी की गाड़ी पटरी पर लौट आई है।

सूत्र ने कहा, “इस वक्त वह अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे दौर में हैं।”

चेस्टर को पेरिस की दादी और संरक्षक कैथरीन जैक्सन सहित उनके पूरे परिवार ने स्वीकृति दे दी है। वह धनसंपन्न बेवर्ली हिल्स परिवार से हैं।

सूत्र ने कहा, “पूरा परिवार पेरिस के लिए खुश है। चेस्टर हर इम्तिहान में खरे उतरे हैं। वे सब चेस्टर के पक्ष में हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493