पेरिस पुलिस थाने में मारे गए हमलावर की पहचान की पुष्टि नहीं

पेरिस में एक व्यक्ति ने चाकू लिए ‘अल्लाह हु अकबर’ चिल्लाते हुए एक पुलिस थाने में घुसने का प्रयास किया। उसने पुलिसकर्मी को चाकू मारने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गोली मार दी।

पुलिस व न्यायिक सूत्रों का हवाला देते हुए स्थानीय मीडिया ने कहा कि फिंगर प्रिंट के आधार पर व्यक्ति की पहचान अली सलाह के रूप में हुई है, जिसका जन्म सन् 1995 में मोरक्को में हुआ था। वह कथित तौर पर बेघर था और दक्षिण फ्रांस के वार क्षेत्र में साल 2013 में चोरी की एक वारदात को लेकर पुलिस उसे जानती थी।

फ्रांस इंटर रेडियो से बातचीत में मोलिंस ने हमलावर की पहचान पर शक जताया।

उन्होंने कहा, “मैं इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हूं कि हमलवार की जो पहचान बताई गई है, वह बिल्कुल सही ही है।”

मोलिंस के मुताबिक, व्यक्ति के पास से एक कागज पाया गया, जिसमें उसका एक अलग नाम लिखा था और उसकी राष्ट्रीयता ट्यूनीशिया बताई गई थी। उसका इस्लाम से संबंध होने का कागज में जिक्र किया गया था और उसके पास से आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक झंडा पाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493