पेरिस : बेकरी में गैस रिसाव होने से विस्फोट, 2 मरे, दर्जनों घायल (लीड-2)

पेरिस, 12 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के मध्य पेरिस में शनिवार को एक बेकरी में गैस रिसाव के बाद हुए शक्तिशाली विस्फोट में अग्निशमन दल के दो कर्मियों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। आपातकालीन सेवाओं ने यह जानकारी दी।

बीबीसी ने आंतरिक मंत्री क्रिस्टोफी कास्टनर के हवाले से कहा कि पेरिस के नौवें प्रांत र्यू डी ट्रेविस में स्थित बेकरी में विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 9.10 बजे हुआ। गैस रिसाव की शिकायत पर वहां पहुंचे अग्निशमन कर्मी भी इसकी चपेट में आ गए।

पुलिस ने मृतकों की संख्या जांचने से पहले चार लोगों की मौत होने का बयान दिया था। विस्फोट में 37 लोग घायल हो गए जिनमें एक अग्निशमनकर्मी समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

उन्होंने कहा, “फिलहाल हम विस्फोट का कारण दुर्घटनावश, गैस के रिसाव द्वारा बता सकते हैं, लेकिन चल रही जांच इसके कारणों का पता लगाएगी।”

पेरिस फायर ब्रिगेड के एक प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों के अनुसार, पांच लोगों की हालत गंभीर है। घटना में 24 अन्य लोग भी घायल हो गए, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल नहीं हैं।

र्यू डे ट्रेविस में हुए विस्फोट के कारण यहां खड़ीं कारें और अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

विस्फोट के धमाके से आस-पास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। आस-पास की इमारतों और दुकानों को हुआ नुकसान सड़कों पर देखा जा सकता है।

उन्होंने ट्वीट किया, “गहरा दुख। पीड़ितों के परिजनों के साथ हूं। देश उनके दुख में साझेदार है।”

फ्रांस के प्रधानमंत्री एडौर्ड फिलिप और शहर की महापौर एनी हिडाल्गो के साथ घटनास्थल का दौरा कर चुके आंतरिक मंत्री क्रिस्टोफी कास्टनर ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है। इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि मृतकों की संख्या ज्यादा होगी।

पुलिस ने जनता से क्षेत्र से दूर रहने और आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने के लिए कहा है।

बेकरी के सामने रहने वाले एक युवक जीन ने समाचार एजेंसी एफे को बताया कि धमाके के बाद उसके घर की कई खिड़कियां टूट गईं। उसने बताया कि धमाके के समय भूकंप जैसा महसूस हुआ था।

यह घटना तब हुई जब पेरिस और अन्य शहरों में नए सरकार-विरोधी प्रदर्शन हो रहे थे।

शनिवार को यलो वेस्ट प्रदर्शनकारियों का दवाब बढ़ने से 80,000 से ज्यादा पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493