पेरिस मास्टर्स में जोकोविक ने बेलुची को हराया

पेरिस, 4 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने मंगलवार को पेरिस मास्टर्स में दूसरे दौर के मुकाबले में थोमाज बेलुची को मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट में मंगलवार को हुए मुकाबले में जोकोविक ने बेलुची को दूसरे दौर के 90 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5, 6-3 से सीधे सेटों से मात दी।

जोकोविक ने कहा, “कुछ चीजें थीं, जो मैं बेहतर कर सकता था, लेकिन यह एक कठिन मुकाबला था।”

सर्बिया के स्टार खिलाड़ी ने कहा, “मैंने फार्म में चल रहे एक खिलाड़ी के साथ खेला और सच में उसने मुझे कड़ा मुकाबला दिया, जो हमेशा से अच्छा रहा है।”

जोकोविक का यह इस सत्र का 74वां मैच और 18वीं जीत थी।

जोकोविक इस सत्र में नौ खिताब हासिल करने के साथ एटीपी सूची में शीर्ष पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493