पेरिस, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पेरिस के एक उपनगर में बुधवार को गश्त कर रहे सैनिकों के एक समूह में एक कार घुस गई, जिससे उनमें से छह घायल हो गए।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सैनिकों को फ्रांस की राजधानी के लेवालोइस-पेरेट क्षेत्र में सुबह लगभग 8.30 बजे एक वाहन द्वारा टक्कर मारी गई।
घटना को अंजाम देने वाली कार और इसमें शामिल चालक का पता लगाने के लिए पुलिस अभियान जारी है।
बैरक के सामने हुई इस घटना में आधा दर्जन सैनिक घायल हो गए। इन्हें नवंबर 2015 में पेरिस में हुए आतंकी हमले के बाद बनाया गया था। यहां 50 सदस्यों वाले एक सैन्य दस्ते की तैनाती की गई है।
पुलिस ने कहा कि घटना में दो सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि अन्य चार को हल्की चोटें आईं हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया, यह पता नहीं चल सका है कि यह दुर्घटना एक आतंकी हमला है या एक हादसा।
फ्रांस इंफो रेडियो स्टेशन को दिए बयान में लेवालोइस पेरेट के मेयर पैट्रिक बल्कानी ने इस हमले को सैनिकों के खिलाफ ‘असहनीय आक्रामकता’ और ‘शर्मनाक’ करार दिया।
बल्कानी ने बीएफएम टीवी से कहा, “इसमें कोई शक नहीं की यह एक जानबूझकर किया गया कार्य था।”
मेयर ने कहा, “पास में खड़ी एक बीएमडब्ल्यू कार को सैनिकों द्वारा गश्त शुरू किए जाने का इंतजार करते देखा गया और जैसे ही उन्होंने (सैनिकों ने) गश्त शुरू की, वाहन की गति बढ़ा दी गई।”
dharmpath.com dharmpath