पेरिस में गलीचा लांच करेंगी गौरी खान

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। गौरी खान ने पहली बार गलीचे का संग्रह तैयार किया है, जिसे वह अगले साल पेरिस में लांच करने जा रही हैं।

सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर, उद्यमी और सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी ने ट्वीट किया, “जयपुर रग्ज के लिए मेरा पहला संग्रह तैयार है। मैं जनवरी 2018 में पेरिक के मैसन ओबजेट में इसे लांच करूंगी।”

गौरी ने ग्रामीण महिला कारीगरों के साथ बैठकर अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

इसके साथ उन्होंने कहा, “भारत के ग्रामीण इलाकों से प्रेरित ऊन और रेशम सूत का प्रयोग करते हुए ग्रामीण महिला कारीगरों द्वारा हाथ की कटाई।”

गौरी, शाहरुख के साथ प्रोडक्शन हाउस और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की सह-मालिक भी हैं।

वर्ष 2012 में चारकोल परियोजना के साथ साझेदारी में फर्नीचर लाइन जारी कर चुकीं है। उन्होंने डिजाइन सेल नामक नया इंटीरियर स्टोर जारी किया।

इस वर्ष की शुरुआत में गौरी फिल्म निर्माता करण जौहर के जुड़वा बच्चों रूही और यश के लिए नर्सरी भी तैयार कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493