पेरिस में चीनी पर्यटकों पर हमले के बाद सुरक्षा चेतावनी जारी

पेरिस, 5 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस में चीन के दूतावास ने चीनी नागरिकों के साथ हुई लूटपाट और हमले की घटनाओं के बाद चीनी पर्यटकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने दूतावास की वेबसाइट पर जारी बयान के हवाले से बताया कि फ्रांस में सार्वजनिक सुरक्षा की स्थिति गंभीर है और पेरिस क्षेत्र में चीनी पर्यटकों और चीनी मूल के फ्रांसीसी नागरिकों पर सिलसिलेवार लूटपाट और हमले हुए हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, गुरुवार को पेरिस के वाल-जे-मर्न के पास चार लोगों ने चीन के 40 लोगों के समूह पर हमला किया था।

ये चीनी पर्यटक जब पेरिस से लौट रहे थे तो हमलावरों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए आंसू गैस के गोले दागे और उनके साथ लूटपाट की।

चीनी पर्यटकों का यह समूह शुक्रवार को चीन लौट गया।

इस लूटपाट की घटना की पुष्टि करते हुए चीनी दूतावास ने कहा कि उन्होंने फ्रांस की पुलिस को सूचित किया है और उनसे इस मामले को सुलझाने और दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कठघरे में खड़ा करने का आग्रह किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493