पेरिस, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य पेरिस में शुक्रवार को एक इमारत में हुए विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि पेरिस के छठे जिले में विस्फोट का कारण गैस में विस्फोट है।
जिस इमारत में विस्फोट हुआ, वह रियू डी उजेस मार्ग पर पेरिस शेयर बाजार की इमारत व एएफपी समाचार एजेंसी की इमारत के निकट स्थित है।
इमारत से लोगों को बाहर निकालने के लिए घटनास्थल पर लगभग 140 दमकलकर्मी मौजूद हैं। इस इमारत में वकीलों, अकाउंटेंट व दूरसंचार कंपनियों के दफ्तर हैं।
dharmpath.com dharmpath