पेरिस में 18 बंधक छुडाये गए

150713091803_qwartz_mall_paris_624x351_gettyपेरिस-फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक मॉल से पुलिस ने 18 लोगों को बंदूकधारियों के कब्ज़े से छुड़ा लिया है.

सोमवार तड़के दो से तीन बंदूकधारी पेरिस के प्राइमार्क स्टोर में घुस गए थे और उस वक़्त मॉल में 18 लोग थे.

पेरिस में बीबीसी संवाददाता लुसी विलियमसन का कहना है कि ये अभी साफ़ नहीं है कि मॉल से निकाले गए लोगों में हमलावर शामिल हैं या नहीं.

इससे पहले मॉल के एक कर्मचारी ने अंदर से एक संदेश भेजा था कि उन्हें बंधक बना लिया गया है.

हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं है कि इन लोगों को उनकी इच्छा के ख़िलाफ बंधक बनाया गया या फिर वे बंदूकधारियों से बचने के लिए वहां छिपे थे.

पुलिस ने बीबीसी को बताया कि इस हमले की वजह लूट की कोशिश हो सकती है, न कि ये कोई ‘आतंकवादी हमला’ है.

पुलिस ने इलाक़े में सभी तरह के ट्रैफिक को रोक दिया है और आसपास की दुकानें भी बंद कर दी गई हैं.

बीबीसी से

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493