पेरिस रेलवे स्टेशन पर बम की अफवाह

पेरिस, 16 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को बम की अफवाह के बाद एक रेलवे स्टेशन को खाली करा लिया गया।

पेरिस, 16 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को बम की अफवाह के बाद एक रेलवे स्टेशन को खाली करा लिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राज्य रेलवे एनएनसीएफ ने कहा कि गेर डी ईस्ट रेलवे स्टेशन को सुबह आठ बजे खाली करा लिया गया, लेकिन एक घंटे बाद उसे फिर खोल दिया गया।

बम की यह अफवाह ऐसे समय में आई, जब अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी पेरिस में हैं। वह पिछले सप्ताह चार्ली हेब्दो पत्रिका पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सहानुभूति प्रकट करने पेरिस पहुंचे हैं।

इस बीच फ्रांस प्रशासन ने कहा कि गुरुवार रात एक बंदूकधारी के संदिग्ध 12 मददगारों को गिरफ्तार किया गया। बंदूकधारी ने पिछले सप्ताह पूर्वी पेरिस में एक सुपरमार्केट में एक पुलिसकर्मी महिला और चार बंधकों की हत्या कर दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493