पेरिस : श्रम सुधार को लेकर प्रदर्शन, 26 घायल

पेरिस, 15 जून (आईएएनएस)। श्रम सुधार को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहे हजारों नकाबपोश युवा मंगलवार को पुलिस से भिड़ गए। इसमें 26 लोग घायल हो गए, जिनमें से अधिकतर पुलिस अधिकारी हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रैली में 22 पुलिसकर्मी और छह प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

सूत्रों ने कहा है कि हजारों की संख्या में युवा प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किए, और इसके बाद 13 लोगों को हिंसा और तोड़फोड़ के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है।

हाल के सप्ताहों में कई शहरों में श्रम सुधार प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं। पुलिस संघों का कहना है कि मार्च में श्रम सुधार प्रदर्शनों के शुरू होने से लेकर अब तक देशव्यापी स्तर पर 350 से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।

फ्रांस के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, कुल 1,300 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 819 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि 51 लोगों पर हिंसक गतिविधियों के आरोप लगाए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493