‘पेरिस समझौते पर अमेरिका के रुख में बदलाव नहीं’

वाशिंगटन, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पेरिस समझौते को लेकर अमेरिका के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने व्हाइट हाउस के हवाले से बताया, “राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अमेरिका इस समझौते से बाहर निकल रहा है और हम अपने देश के लिए अधिक अनुकूल शर्तो के साथ ही दोबारा इस समझौते से जुड़ सकते हैं।”

इससे पहले क्लाइमेट एक्शन एंड एनर्जी के लिए यूरोपीय आयुक्त मिग्युल एरियस सैनेट ने कनाडा में एक बैठक में कहा कि अमेरिका पेरिस समझौते से बाहर नहीं निकलेगा।

यूरोपीय संघ के अधिकारी ने कहा कि अमेरिका का कहना है कि वह पेरिस समझौते पर दोबारा विचार-विमर्श नहीं करेगा लेकिन उन शर्तो की समीक्षा करेंगे, जिसके तहत उन्हें समझौते से दोबारा जोड़ा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493