फरहान हक ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि 130 से अधिक देशों ने पेरिस समझौते पर उस दिन हस्ताक्षर करने की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा, “हस्ताक्षर के पहले दिन हुए 119 हस्ताक्षरों का पिछला रिकॉर्ड इस बार टूट जाने की संभावना है।”
न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में महासचिव बान की-मून की मेजबानी में होने वाले हस्ताक्षर समारोह में 60 से अधिक देशों के प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। यह पेरिस समझौते को स्वीकार करने और उसका कार्यान्वयन करने के लिए दुनिया भर के नेताओं की उच्च स्तरीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
dharmpath.com dharmpath