पेरिस समझौते से 100 देश जुड़े : संयुक्त राष्ट्र

मराकेश (मोरक्को), 7 नवंबर (आईएएनएस)। जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) की कार्यकारी सचिव पैट्रीसिया एस्पिनोसा ने रविवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन पर 100 देश आधिकारिक तौर पर पेरिस समझौते से जुड़ गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यूएनएफसीसीसी के 22वें सम्मेलन (सीओपी22) की आधिकारिक शुरुआत से पहले मोरक्को में यह घोषणा की गई।

पेरिस समझौते को सबसे पहले दिसंबर 2015 में पेश किया गया था। इस समझौते को 96 देशों और यूरोपीय संघ ने अनुमोदित कर दिया था। यह समझौते चार नवंबर को प्रभावी हो गया।

एस्पिनोसा ने कहा कि इस समझौते में जो 100 देश शामिल हुए हैं उन्होंने जलवायु बचाव की दिशा में असल कार्रवाई की मंशा जताई है।

उन्होंने बताया कि पेरिस समझौते के पक्षों की पहली बैठक 15 नवंबर को होगई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493