पेरिस : सैनिक पर हमले की कोशिश

पेरिस, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा कि एक चाकूधारी व्यक्ति ने शुक्रवार को एक सैनिक पर हमला करने की कोशिश की।

पेरिस, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा कि एक चाकूधारी व्यक्ति ने शुक्रवार को एक सैनिक पर हमला करने की कोशिश की।

पार्ली ने मीडिया से कहा, “हम गिरफ्तार हमालावर की मंशा के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते।”

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार, व्यक्ति ने हमले के दौरान इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी समूह का संदर्भ दिया। यह हमला चैटलेट मेट्रो स्टेशन पर सुबह करीब 6.30 बजे हुआ।

पार्ली ने कहा कि इस हमले को तुरंत नाकाम कर दिया गया। इस तरह फ्रांस के नागरिकों की रक्षा के लिए कार्रवाई की क्षमता का प्रदर्शन किया गया।

पेरिस में नवंबर 2015 के श्रृंखलाबद्ध हमलों में 130 लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493