राष्ट्रपति की उप प्रवक्ता अबिगेल वाल्टे ने कहा कि विदेश मंत्रालय फ्रांस की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। खासकर वहां रहने वाले फिलिपींस के लोगों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
वाल्टे ने सरकारी रेडियो स्टेशन को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “पेरिस में कंसर्ट स्थल, स्टेडियम के पास और रेस्तरां में हुए हमले न केवल पूर्व नियोजित, बल्कि क्रूर भी हैं, जिनसे पूरी दुनिया को सख्ती से निपटने की जरूरत है।”
उन्होंने कहा, “फिलीपींस, पेरिस हमलों में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करता है और दुख की इस घड़ी में फ्रांस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।”
पेरिस में हुए हमलों में 153 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 200 से अधिक घायल हो गए।
वाल्टे ने कहा कि राष्ट्रपति बेनिग्नो एस. एक्विनो तृतीय ने 18-19 नवंबर को मनीला में होने वाली एपीईसी की बैठक के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश राज्य की सुरक्षा एजेंसियों को दिए हैं।
उन्होंने कहा कि फिलीपींस की राष्ट्रीय पुलिस की सभी शाखाओं को अलर्ट कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath