पेरिस हिल्टन करोड़पति के साथ!

लॉस एंजेलिस, 11 जून (आईएएनएस)। मशहूर सामाजिक हस्ती पेरिस हिल्टन के बारे में खबर है कि इन दिनों वह एक करोड़पति व्यवसायी को डेट कर रही हैं।

पेरिस को स्पेनिश आइलैंड फॉरमेंटेरा के पास एक यात्री जहाज में थॉमस ग्रॉस नाम के व्यवसायी के साथ रोमांस करते देखा गया, जो 20 करोड़ डॉलर संपत्ति का मालिक है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह नया जोड़ा करीब एक महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहा है और दोनों साथ में बहुत खुश हैं।

सूत्र ने बताया, “दोनों की मुलाकात कान्स अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुई थी और वहीं उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी।”

सूत्र ने आगे बताया, “पेरिस बेहद रोमांचित हैं कि उन्हें अपने लिए उपयुक्त साथी मिल गया है, जो काफी विनम्र स्वभाव का है। पेरिस को थॉमस का साथ बेहद पंसद है और दोनों साथ में काफी मजे कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493