पेरी घुटने के दर्द से परेशान

लॉस एंजेल्स, 15 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका कैटी पेरी लगातार घुटने के दर्द से जूझ रही हैं और इस दर्द से छुटकारे के लिए वह सप्ताह में तीन बार एक्यूपंक्चर इलाज का सहारा ले रही हैं।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 30 वर्षीय गायिका ने कहा कि लगातार कॉन्सर्ट करने से उनके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ा है। कैटी ने हाल ही में आठ फरवरी को ग्रैमी अवार्ड में प्रस्तुति दी थी।

समाचार पत्र ‘द सन’ में प्रकाशित रपट के अनुसार, पेरी ने कहा, “मेरे घुटने में दर्द अब बहुत बढ़ गया है। मैं प्रत्येक दूसरे या तीसरे दिन एक्यूपंक्चर की मदद लेती हूं।”

पेरी के मुताबिक, “मैंने एक ऐसे मंच पर प्रस्तुति दी जो एक त्रिकोण आकार में एक सिरे से दूसरे और फिर तीसरे सिरे की ओर घूम रहे एक ट्रेडमिल की तरह था। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं कोई ओलंपिक खिलाड़ी हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493