पेरी व फिलिप बर्थडे पार्टी में ‘इश्कबाजी’ करते दिखे

लॉस एंजेलिस, 28 मार्च (आईएएनएस)। गायिका केटी पेरी और अभिनेता रायन फिलिप गायक एल्टन जॉन की 70वीं बर्थडे पार्टी के दौरान ‘इश्कबाजी’ करते देखे गए।

लॉस एंजेलिस, 28 मार्च (आईएएनएस)। गायिका केटी पेरी और अभिनेता रायन फिलिप गायक एल्टन जॉन की 70वीं बर्थडे पार्टी के दौरान ‘इश्कबाजी’ करते देखे गए।

हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम को एक सूत्र ने बताया, “एल्टन जॉन के जन्मदिन के समारोह में केटी पेरी और रॉयन फिलिप एक-दूसरे के साथ ‘इश्कबाजी’ में डूबे हुए थे। वे बेहद खुश लग रहे थे।”

25 मार्च को हुई इस पार्टी में पेरी और फिलिप के अलावा नील पैट्रिक हैरिस, जॉन हम, जेम्स कॉर्डन और हेइडी क्लूम जैसे सितारे शामिल हुए थे।

उनके बीच इश्कबाजी की यह खबर थोड़ी चौंकानवाली है, क्योंकि पेरी ने कथित रूप से कहा था कि वह पूर्व प्रेमी जॉन मेयर के साथ रिश्ते सुधारने जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493