पेरू के पूर्व फुटबाल प्रमुख गिरफ्तार

लीमा, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। पेरू के पूर्व फुटबाल प्रमुख मैनुएल बुर्गा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिका द्वारा फीफा में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में बुर्गा को गिरफ्तार किया गया है।

बुर्गा उन 16 लोगों में शामिल हैं, जिन पर अमेरिकी अधिकारियों ने घूसखोरी का आरोप लगाया है। आरोपी अधिकारियों में लातिन अमेरिकी फुटबाल के पूर्व और मौजूदा प्रमुख शामिल हैं।

बुर्गा (58) 2014 तक पेरू फुटबाल महासंघ के प्रमुख रहे। वह इस पद पर 12 साल तक रहे हैं। बुर्गा ने हालांकि किसी प्रकार के भ्रष्ट आचरण का खंडन किया है।

लीमा में शनिवार को गिरफ्तार बुर्गा पर टॉर्नोस कैम्पीयोनातोस नाम की कम्पनी को पैसे लेकर ब्रॉडकास्टिंग लाइट्स देने का आरोप है। वह इस मामले में प्रमुख संदिग्ध हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493