पेरू में शार्क के प्रगैतिहासिक अवशेष मिले

लीमा, 10 जुलाई (आईएएनएस)। पेरू की झील टिटिकाका के पास प्रगैतिहासिक काल के शार्क के अवशेष पाए गए हैं। संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, ‘पुकापम्पेला शार्क’ को आज के कशेरुकियों का 40 करोड़ साल पूर्ववर्ती माना जाता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि टिटिकाका के उत्तर पश्चिम इमरुकोस के जीवाश्म स्थल पर इस जीवाश्म का पता चला।

माना जा रहा है कि ये अवशेष डिवोनियन युग के हैं, जिसे मछली युग के नाम से जाना जाता है। इस दौरान मछली की बहुत सी प्रजातियां थीं।

जीवाश्म अनुसंधान के लिहाज से महत्वपूर्ण होने के कारण पेरु के अधिकारी इस स्थल के संरक्षण व इसे राष्ट्रीय सांस्कृतिक विरासत स्थल के सूची में शामिल करने की कोशिश में जुटे हैं।

पेरू के सांस्कृतिक विरासत विभाग के लियोनाडरे जेवालोस ने कहा, “इससे कानूनी तौर पर संरक्षण व जीवों के वैज्ञानिक अध्ययन को प्रोत्साहन मिलेगा, उनके जीवाश्मीय अध्ययन से इतिहास के जीवन व उत्पत्ति की संभावनाओं को समझने में मदद मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493