पेले के बेटे अगुआ सांता क्लब के कोच

रियो डी जेनेरियो, 1 जून (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल के दिग्गज क्लब पेले के बेटे को ब्राजील के अर्ध-पेशेवर क्लब अगुआ सांता का कोच नियुक्त किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एडसन कोल्बी नासिमेंटो (एडिन्हो) एक साल का करार की घोषणा के बाद मंगलवार को आधिकारिक रूप से अगुआ सांता के प्रशंसकों के सामने आए। यह क्लब साओ पाउलो स्टेट लीग के दूसरे डिविजन में खेलता है।

एडिन्हो को नवम्बर 2014 में जेल से रिहा कर दिया गया था। उन्हें नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले एक गिरोह के लिए धन की हेराफेरी के मामले में 33 साल कैद की सजा हुई थी, जिसे उन्होंने चुनौती दी है। इस संबंध में अभी ताजा सुनवाई का समय तय नहीं हुआ है।

ब्राजील सेरी-बी क्लब मोगी मिरिम के साथ कोच के तौर पर काम कर रहे 45 वर्षीय एडिन्हो को दो माह से भी कम समय के भीतर पिछले साल मई में निष्कासित कर दिया गया था।

एडिन्हो ने ब्राजील के शीर्ष क्लबों में से एक सांतोस के साथ सह-कोच के रूप में भी काम किया है। इस क्लब के साथ उनके पिता ने एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए 1,116 मुकाबलों में 1,091 गोल दागे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493