पेले ने मॉस्को का दौरा रद्द किया

रियो डी जनेरियो, 22 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल जगत के दिग्गज पेले ने डॉक्टरों की सलाह के तहत रूस दौरा रद्द कर दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 77 वर्षीय खिलाड़ी पेले एक पुरस्कार लेने मॉस्को जाने वाले थे।

यह पुरस्कार विश्व कप में उनके पदार्पण के 60 साल पूरे होने की खुशी में दिया जाने वाला था। उन्होंने स्वीडन में सोवियत संघ के खिलाफ विश्व कप में कदम रखा था।

ब्राजील फुटबाल परिसंघ ने शुक्रवार को लुझनिकि स्टेडियम में ब्राजील और रूस के दोस्ताना मैच से पहले सांतोस के पूर्व फारवर्ड को सम्मानित करने की योजना बनाई थी।

ब्राजील के समाचार पत्र ‘एस्तादो डे एस.पाउलो’ से मिली जानकारी में पेले के प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा था, “उनके घुटने में दर्द है और चिकित्सकों ने उन्हें लंबे सफर की यात्रा न करने की सलाह दी है। वैसे उनकी तबियत ठीक है।”

पेले ने 1958, 1962 और 1970 में हुए विश्व कप टूर्नामेंट जीतने वाली ब्राजील टीम का प्रतिनिधित्व किया था। पिछले कुछ वर्षो से वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

अपने हिप के ऑपरेशन के कारण पेले को कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493