‘पेल्लीचूपुलु’ से ‘अर्जुन रेड्डी’ ने सबका ध्यान खींचा

चेन्नई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के निर्देशक संदीप वांगा का कहना है कि विजय देवराकोंडा अभिनीत तेलुगू कॉमेडी फिल्म ‘पेल्लीचूपुलु’ की सफलता ने अभिनेता की इस फिल्म (‘अर्जुन रेड्डी’) की ओर लोगों का ध्यान खींचा है।

संदीप ने फिल्म ‘पेल्लीचूपुलु’ के सकारात्मक प्रभाव के बारे में आईएएनएस को बताया, ” ‘पेल्लीचूपुलु’ की सफलता ने हमारी फिल्म का भाव बढ़ा दिया है और प्रदर्शन के मामले में इसे पहले ही बड़ा बताया जा रहा है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के साथ इसकी चर्चा बढ़ गई है।”

इस सप्ताह की शुरुआत में रिलीज हुई ‘अर्जुन रेड्डी’ के टीजर को अच्छी प्रतिकिया मिल रही है।

फिल्म में विजय एक मेडिकल सर्जन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में शालिनी, जिया शर्मा, संजय स्वरूप भी हैं।

फिल्म का नाम मुख्य किरदार के नाम पर आधारित है।

संदीप ने बताया कि फिल्म की कहानी में वास्तविकता का पुट है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493