पेशावर हमले का मददगार मारा गया

thइस्लामाबाद, 26 दिसम्बर –पेशावर के सैनिक स्कूल पर हुए आतंकवादी हमले में मददगार रहे एक आतंकवादी कमांडर को सुरक्षा बलों ने खैबर एजेंसी में गुरुवार देर रात मार गिराया। ‘डॉन’ ऑनलाइन की शुक्रवार की रपट के अनुसार, आतंकवादी कमांडर सद्दाम 2013 में पोलियो टीम पर हमले की साजिश के पीछे भी रहा है, जिसमें 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।

खैबर एजेंसी के एक अधिकारी ने पेशावर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि सद्दाम गुरुवार रात जमरूद इलाके में मारा गया, और इस दौरान उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के तारिक जदार समूह का मुख्य सामरिक कमांडर सद्दाम तालिबानी बंदूकधारियों को आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमले में मदद पहुंचा रहा था। इस हमले में 132 बच्चों सहित 148 लोगों की मौत हो गई थी।

अधिकारी ने बताया कि सद्दाम पर कई कबायली बुजुर्गो की हत्या का भी आरोप था।

अक्टूबर महीने में खैबर एजेंसी में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन खैबर वन’ अब एजेंसी के अन्य इलाके में चलाया जा रहा है और आतंकवादियों को मारा जा रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493