पेशेवर मुक्केबाजी में विजेंदर का विजय अभियान जारी

लीवरपूल, 13 मार्च (आईएएनएस)। ओलम्पिक में कांस्य जीत चुके भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने पेशेवर मुक्केबाजी में जीत का अभियान जारी रखते हुए शनिवार को लगातार चौथी जीत दर्ज की।

विजेंदर ने अपने करियर के चौथे पेशेवर मुकाबले में हंगरी के अलेक्जेंडर होर्वाथ को तीन राउंड में नाकआउट कर दिया।

विजेंदर को उनके प्रतिद्वंद्वी ने अच्छी चुनौती दी, लेकिन इको एरेना में हुए मुकाबले में तीसरे राउंड में भारतीय स्टार ने उन्हें हराने में कामयाबी हासिल की।

मैच के बाद विजेंदर ने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि मुझे क्या हुआ। मुझे लगता है कि वह बहाना बनाकर बाहर निकलना चाहता था। इस साल में यह मेरे लिए अच्छी शुरूआत है। मैं एक और नॉकआउट मैच जीतकर खुश हूं।”

” मेरे ख्याल से भारत में इस वर्ष (11 जून को) होने वाले डब्ल्यूबीओ एशिया के खिताबी मुकाबले से पहले मेरे लिए यह शानदार शुरूआत है।”

विजेंदर का अगला मुकाबला दो अप्रैल को होगा। मैच किस स्थान पर होगा इसका निर्णय अभी होना बाकी है।

एलेक्जेंडर होरवाथ ने हाल ही में एक सनसनीखेज बयान देते हुए कहा था कि वे विजेंदर से मुकाबले के लिए सांप का खून पीकर अपनी तैयारी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493