पेस और मरे की जोड़ी कनाडा ओपन में हारी

मांट्रियल, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के लिएंडर पेस और ब्रिटेन के एंडी मरे की जोड़ी यहां जारी कनाडा ओपन के पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में हार गई है।

पेस और मरे की सातवीं वरीय जोड़ी को मरे के बड़े बाई जैमी मरे और आस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स की जोड़ी ने गुरुवार को एक घंटे 17 मिनट में 6-4, 7-6(9) से हराया।

पेस और मरे के पास अपने विपक्षी खिलाड़ियों की सर्विस ब्रेक करने के पांच मौके थे लेकिन वे एक को भी भुना नहीं सके।

पेस और मरे की इस हार के साथ इस टूर्नामेंट में से भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया पुरुष युगल में हारे और इसके बाद सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस महिल युगल में हार गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493